जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर
सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। अधिकारियों ने कहा, "मारे गए आतंकियों के शव एलओसी पर बाड़ के उस पार पड़े हैं।" वहीं, इसके अलावा कुपवाड़ा से ही आतंकियों के एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है।