जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, सर्च अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों में से 2 आतंकी को सुरक्षाबलों ने बुधवार को मार गिराया। भारतीय सेना ने बताया कि आतंकवादी कम विज़िबिलिटी और खराब मौसम का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे जिसे नाकाम कर दिया गया है। बकौल सेना, फिलहाल इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।