जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ रोकने के लिए नाइट विज़न कैमरा जैसे गैजेट्स का हो रहा उपयोग: सरकार
जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ की गंभीरता से जांच किए जाने के सवाल पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया कि इसे रोकने के लिए समन्वित रणनीति अपनाई गई है। उन्होंने कहा, "इसमें अंतर्राष्ट्रीय सीमा, नियंत्रण रेखा पर बलों की सामरिक तैनाती, नाइट विज़न कैमरे व हीट सेंसिंग जैसे गैजेट्स का उपयोग हो रहा है।"