जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग को लेकर शाह ने की बैठक, उप-राज्यपाल सिन्हा भी रहे मौजूद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही टारगेट किलिंग को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, एनएसए अजीत डोभाल, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। बकौल रिपोर्ट, बैठक में शाह ने स्थानीय लेवल पर सुरक्षा दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

Load More