जम्मू-कश्मीर में ट्रक से अफगान मार्किंग वाली हेरोइन बरामद, चालक के संपर्क में था पाक हैंडलर
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर एक ट्रक से अफगान मार्किंग वाली करीब ₹80 करोड़ की (21.5 किलोग्राम) हेरोइन बरामद की है। बकौल पुलिस, यह ट्रक उरी शहर से पंजाब जा रहा था और पाकिस्तान का हैंडलर सोशल मीडिया ऐप्स के ज़रिए लगातार चालक के संपर्क में था। पुलिस के मुताबिक, चालक को पंजाब पहुंचकर अगला निर्देश मिलना था।