जम्मू-कश्मीर में ड्रोन से गिराया गया हथियारों से भरा बॉक्स, 9 ग्रेनेड और 1 आईईडी बरामद
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को अखनूर में ड्रोन से गिराया गया हथियारों से भरा एक बॉक्स बरामद किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बॉक्स से 9 ग्रेनेड, एक पिस्तौल, 38 गोलियां, 2 मैगज़ीन और एक आईईडी मिला है। पुलिस ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।