जम्मू-कश्मीर में 'द कश्मीर फाइल्स' के कारण भड़की हिंसा: राहुल भट की हत्या के बाद महबूबा
कश्मीरी पंडित समुदाय के सरकारी कर्मचारी राहुल भट की हत्या के बाद पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को घाटी में हिंसा भड़काने के लिए विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को ज़िम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, "हमने कश्मीरी पंडितों के लिए...एक सुरक्षित माहौल बनाया था...2016 में...अशांति के दौरान कोई हत्या नहीं हुई थी।" बकौल मुफ्ती, "'कश्मीर फाइल्स'...ने हिंसा भड़काई।"