जम्मू-कश्मीर में दूल्हे ने पोलिंग बूथ पहुंचकर लोकसभा चुनाव में किया मतदान
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के गांदरबल ज़िले में एक दूल्हे ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज (सोमवार) पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया जिसका वीडियो सामने आया है। मतदान के बाद दूल्हे ने कहा कि उसने अपने वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल किया है। बकौल रिपोर्ट्स, आज श्रीनगर लोकसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 23.57 फीसदी वोटिंग हुई।