जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकवादियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा में शनिवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ स्थल (कुलगाम) से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद सहित 23 ​​राउंड के साथ 303 राइफल, 31 राउंड के साथ एक पिस्तौल, एक हथगोला आदि बरामद किया गया है। पुलवामा में सेना का ऑपरेशन जारी है।

Load More