जम्मू-कश्मीर में दो हाइब्रिड आतंकवादी हुए अरेस्ट, पुलिस ने हथियार व गोलाबारूद किए बरामद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने रविवार को दो ‘हाइब्रिड’ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है और आतंकियों के पास से हथियार और गोलाबारूद, पिस्तौल, दो ग्रेनेड तथा पिस्तौल के 51 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आतंकियों की पहचान यामीन युसूफ भट और शेख शाहिद गुलजार के तौर पर हुई है। यामीन आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी है।

Load More