जम्मू-कश्मीर में नाली सिंध में कार गिरने से 4 लोगों की हुई मौत, 3 को किया गया रेस्क्यू
श्रीनगर-लेह राजमार्ग (जम्मू-कश्मीर) पर नाली सिंध में 9 लोगों को ले जा रही एक कार के गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम ने 3 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है और 2 अभी भी लापता हैं। बकौल अधिकारी, सड़क पर फिसलन होने के कारण कार नाली सिंध में बह गई थी।