जम्मू-कश्मीर में पंजाब के 2 मज़दूरों की हत्या करने वाला आतंकी हुआ गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि श्रीनगर में पंजाब के 2 मज़दूरों की हत्या करने वाले एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, गिरफ्तार आतंकी श्रीनगर का रहने वाला है और उसके पास से पिस्तौल भी बरामद की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन टीआरएफ ने हमले की ज़िम्मेदारी ली थी।