जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने 2 आतंकवादियों के करोड़ों रुपए की संपत्तियां की कुर्क
बारामूला (जम्मू-कश्मीर) में पुलिस ने पाकिस्तान से गतिविधियां संचालित कर रहे 2 आतंकवादियों के करोड़ों रुपए की संपत्तियों को कुर्क किया है। एक अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने आठ कनाल व चार मरला ज़मीन कुर्क की है। बकौल पुलिस, जम्मू-कश्मीर निवासी जलील अहमद और मोहम्मद अशरफ मीर आतंकवादियों के आकाओं के तौर पर पाकिस्तान से गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।