जम्मू-कश्मीर में फुटबॉल मैच के दौरान कर्नल सिंह व मेजर आशीष का आखिरी वीडियो आया सामने
भारतीय सेना ने अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) मुठभेड़ से एक हफ्ते पहले कोकेरनाग इलाके में स्थानीय लोगों के लिए फुटबॉल मैच का आयोजन किया था। इस दौरान कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष ढोंचक ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पदक दिया। गौरतलब है, हाल ही में आतंकवादियों से मुठभेड़ में मेजर आशीष, कर्नल मनप्रीत और डीएसपी हुमायूं भट्ट शहीद हुए थे।