जम्मू-कश्मीर में बर्फ से ढकी सड़क के बीच फंसे 30 यात्रियों को सेना ने बचाया
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बर्फ से ढकी सड़क के बीच 15 वाहनों में फंसे कम-से-कम 30 यात्रियों को भारतीय सेना ने बचा लिया है। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि मार्ग पर एक ट्रक के पलटने के कारण रास्ता बंद हो गया था। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर सेना ने उनके लिए खाने-पीने का प्रबंध भी किया।