जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बीच जवानों ने गर्भवती महिला को पीठ पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) में बर्फबारी के बीच सेना के जवानों ने एक गर्भवती महिला को पीठ पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचाया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, बर्फबारी के चलते सड़क मार्ग बंद होने से ऐम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंच पाई जिसके बाद सेना मदद के लिए आगे आई। ग्रामीणों ने कहा कि वे सेना का एहसान कभी नहीं भूलेंगे।

Load More