जम्मू-कश्मीर में बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आई बस, 2 लोगों की हुई मौत

जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले में रविवार को ठठरी-गंदोह रोड पर एक बस के भूस्खलन की चपेट में आने से उसमें सवार दो यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह भूस्खलन बारिश के कारण हुआ था। बकौल पुलिस, हादसे में घायल हुए एक अन्य शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।

Load More