जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसेना ने ग्लेशियर में फंसे दो घायल पर्वतारोहियों को बचाया

भारतीय वायुसेना ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में ग्लेशियर में फंसे दो घायल पर्वतारोहियों को बचाया। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, "एक पर्वतारोही को कई फ्रैक्चर, हाइपोथर्मिया (लंबे समय तक ठंड में रहने के कारण शरीर के तापमान में अत्यधिक गिरावट) और कई चोटें आई हैं।" बकौल प्रवक्ता, बचाव अभियान करीब एक घंटे में पूरा हुआ।

Load More