जम्मू-कश्मीर में यात्रियों से भरी बस पलटी; एक की हुई मौत, स्कूली बच्चों समेत 67 घायल
उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में सोमवार को क्षमता से अधिक यात्रियों से भरी बस के पलटकर खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि स्कूली बच्चों समेत 67 लोग घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, क्रिमची-मानसर में एक घुमावदार मोड़ से गुज़रने के दौरान ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।