जम्मू-कश्मीर में योग दिवस पर आईटीबीपी जवानों संग डॉग यूनिट के कुत्ते ने किया योग

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर स्थित प्राणू कैंप में आयोजित किए गए योग कार्यक्रम में जवानों संग आईटीबीपी के डॉग यूनिट के एक कुत्ते ने योग किया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुत्ता आईटीबीपी के अधिकारी के निर्देशों पर ज़मीन पर लेटने के साथ ही उठता-बैठता हुआ नज़र आ रहा है।

Load More