जम्मू-कश्मीर में लश्कर के 2 आतंकी अरेस्ट, स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी हमले की थी योजना
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने बुधवार को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी के मुताबिक, आतंकियों के पास से 1 पिस्टल, 1 मैगज़ीन व 4 कारतूस मिले हैं। बकौल अधिकारी, दोनों आतंकियों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले बारामूला में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए हथियार और गोला-बारूद इकठ्ठा किया था।