जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के 2 सहयोगी किए गए गिरफ्तार, आईईडी बरामद

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के 2 सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान शाहिद अहमद लोन और वसीम अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों के पास से 1 आईईडी, 1 पिस्तौल और 1 मैगज़ीन समेत अन्य हथियार बरामद हुए हैं। पिछले हफ्ते भी लश्कर-ए-तैयबा का एक सहयोगी गिरफ्तार किया गया था।

Load More