जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 2 आतंकी हुए गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के बेमीना इलाके से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि नैशनल हाईवे पर नाकेबंदी के दौरान कार सवार आतंकियों ने भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। बकौल पुलिस, आतंकियों के कब्ज़े से 8 ग्रेनेड, 2 पिस्तौल, 4 मैगज़ीन आदि सामान बरामद किया गया है।

Load More