जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए मेजर के परिजन से मिले हरियाणा के सीएम खट्टर, मुआवज़े का किया एलान

अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) में पिछले हफ्ते आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए हरियाणा के मेजर आशीष ढोंचक के परिवार से रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मेजर आशीष के परिवार को ₹50 लाख की सहायता राशि व उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने का एलान किया। बकौल खट्टर, राष्ट्र सदैव उनका बलिदान याद रखेगा।

Load More