जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़, गोलीबारी में 2 जवान घायल

बांदीपोरा (जम्मू-कश्मीर) में बुधवार तड़के सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई और गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती दोनों जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है। मुठभेड़ के आसपास वाला इलाका पहाड़ और घने जंगलों से घिरा हुआ है। वहीं, सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Load More