जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की आतंकियों से हुई मुठभेड़, गोली लगने से ग्राम रक्षा गार्ड शहीद

जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के एक गांव में रविवार को सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों की ओर से की गई फायरिंग में गोली लगने से ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) के सदस्य मोहम्मद शरीफ शहीद हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी के बाद आतंकवादी जंगल की ओर भाग गए थे।

Load More