जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 5 आतंकी गिरफ्तार

कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) में सुरक्षाबलों ने रविवार को 2 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 5 हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों के पास से 2 पिस्तौल, 3 हैंड ग्रेनेड, 2 पिस्तौल मैग्ज़ीन, 12 पिस्तौल राउंड, 21 एके 47 राउंड, एक यूबीजीएल और कुछ गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। कैमोह पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

Load More