जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया
बारामूला (जम्मू-कश्मीर) में शनिवार सुबह सेना व आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए। पुलिस के मुताबिक, इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बकौल पुलिस, अनंतनाग में सुरक्षाबलों की आतंकियों संग मुठभेड़ चौथे दिन भी जारी है जहां जंगल में छिपे आतंकियों को ढूंढने के लिए हेलीकॉप्टर व ड्रोन की मदद ली जा रही है।