जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने शिक्षिका रजनी बाला की हत्या में शामिल 2 आतंकियों को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले के मिशीपोरा इलाके में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि ये दोनों आतंकवादी 31 मई को कुलगाम के गोपालपोरा में हुई शिक्षिका रजनी बाला की हत्या में शामिल थे। सुरक्षाबलों का मिशीपोरा इलाके में 14 जून से घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है।