राजौरी में सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ में शहीद होने वाले जवानों की संख्या बढ़कर 5 हुई
राजौरी (जम्मू-कश्मीर) में सुरक्षाबलों व आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में शहीद होने वाले जवानों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। सेना के मुताबिक, मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हुए थे जबकि 4 अन्य घायल हुए थे जिनमें से 3 जवानों की इलाज के दौरान मौत हो गई। बकौल सेना, सुरक्षाबलों ने कुछ आतंकवादियों को घेर लिया है।