जम्मू-कश्मीर में सेना की बमबारी के समय भागते आतंकी का ड्रोन फुटेज सामने आया
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के ठिकाने पर बमबारी की गई जिसका ड्रोन फुटेज सामने आया है। आतंकियों के ठिकाने पर बम गिराए जाने के बाद एक आतंकी बचकर भागता दिख रहा है जिसके बाद सैनिकों ने अपने दल को सूचित किया। अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच 4 दिनों से मुठभेड़ चल रही है।