जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों पर लगा 4 पुलिसकर्मियों को पीटने का आरोप

कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) में सेना के जवानों पर थाने में घुसकर 4 पुलिसकर्मियों की पिटाई करने का आरोप लगा है। अधिकारियों के मुताबिक, घायल हुए चारों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर है। बकौल रिपोर्ट्स, जांच के सिलसिले में पुलिस ने एक सैनिक के घर पर छापा मारा था जिससे सेना के जवानों में नाराज़गी थी।

Load More