जम्मू-कश्मीर में सेना ने गर्भवती महिला को किया एयरलिफ्ट, लगे 'आर्मी ज़िंदाबाद' के नारे
किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) ज़िले के नवपाची इलाके से इंडियन आर्मी और वायुसेना ने एक गर्भवती महिला को गंभीर हालात में एयरलिफ्ट कर ज़िला अस्पताल पहुंचाया है। घटना का वीडियो आर्मी ने शेयर किया है जिसमें कुछ लोग 'इंडियन आर्मी ज़िंदाबाद' और 'इंडियन एयरफोर्स ज़िंदाबाद' के नारे लगाते नज़र आए। वीडियो में जवान बर्फ के बीच से महिला को ले जाते दिखे।