जम्मू-कश्मीर में 'हनी ट्रैप' गिरोह के 4 लोग हुए गिरफ्तार, पुलिस अफसर बन करते थे ब्लैकमेल
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पुलिस ने लोगों को 'हनी ट्रैप' में फंसाकर रुपए ऐंठने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर एक महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला लोगों को प्रेमजाल में फंसाती थी जिसके बाद उसके अन्य साथी खुद को पुलिस अधिकारी व मीडियाकर्मी बताकर शख्स को ब्लैकमेल करते व रुपए ऐंठते थे।