जम्मू-कश्मीर में हिज़बुल मुजाहिदीन मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 5 आतंकी हुए गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने हिज़बुल मुजाहिदीन के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने कहा कि आतंकियों के ठिकाने से एक एके राइफल, दो एके मैगज़ीन, 119 गोला-बारूद, एक आईईडी और दो डेटोनेटर ज़ब्त किए गए हैं। इसके अलावा पूछताछ में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हैंडलर के बारे में जानकारी मिली है।