जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर कल देशव्यापी प्रदर्शन करेगा बजरंग दल
जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले को लेकर बजरंग दल बुधवार (कल) को देशव्यापी प्रदर्शन करेगा। विश्व हिंदू परिषद के एक अधिकारी के मुताबिक, बजरंग दल ने बुधवार को पूरे देश में इस्लामी आतंकवाद का पुतला जलाने और संबंधित ज़िलाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया है।