जम्मू-कश्मीर में ज़ोजिला दर्रे पर खाई में वाहन गिरने से हुई 4 पर्यटकों की मौत, 2 हुए घायल
गांदरबल (जम्मू-कश्मीर) में ज़ोजिला दर्रे पर गहरी खाई में वाहन गिरने से केरल के 4 पर्यटकों की मौत हो गई जबकि 2 पर्यटक घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर है और उसे बेहतर इलाज के लिए सौरा स्थित एसकेआईएमएस भेजा गया है। एक अधिकारी के मुताबिक, घटना के समय पर्यटक सोनमर्ग की ओर जा रहे थे।