जम्मू-कश्मीर में ₹250 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 6 जगहों पर की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ₹250 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में 6 जगहों पर छापेमारी की। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी में ‘जम्मू कश्मीर स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड’ के पूर्व अध्यक्ष का परिसर भी शामिल है। बकौल रिपोर्ट्स, एसीबी ने इस मामले में 2020 में आरोप पत्र दाखिल किए थे।