जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाईकोर्ट की बिजली 2 घंटे तक रही गुल, कोर्ट ने कहा- दयनीय हैं हालात
श्रीनगर में सोमवार को जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाईकोर्ट की बिजली करीब 2 घंटे तक गुल रही जिसको लेकर एक आदेश जारी कर कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से स्थायी समाधान की व्यवस्था करने को कहा है। कोर्ट ने कहा, "हालात दयनीय हैं...यह मसला बद से बदतर हो गया है।" कोर्ट में काम के घंटों के दौरान पावर कट हुआ था।