जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ याचिकाओं पर जुलाई में सुनवाई करेगा एससी
जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट जुलाई में सुनवाई करेगा। सीजेआई एन.वी. रमणा ने कहा, "छुट्टियों के बाद इसे देखते हैं। यह मामला 5 जजों की बेंच का है। हमें बेंच आदि का पुनर्गठन करना होगा।" गौरतलब है, 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया था।