जम्मू-श्रीनगर नैशनल हाईवे पर भूस्खलन के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा
जम्मू-श्रीनगर नैशनल हाईवे 44 पर भूस्खलन होने के चलते सुरक्षा के मद्देनज़र जम्मू से श्रीनगर तक अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, यह भूस्खलन रामबन के टी2 मारोग में हुआ है और फिलहाल सड़क पर पड़े मलबे को हटाया जा रहा है। वहीं, भूस्खलन के चलते अमरनाथ यात्रा रोके जाने से श्रद्धालु निराश हैं।