जया बच्चन के पास संसद में होने का अनुभव उप-राष्ट्रपति से ज़्यादा: प्रियंका चतुर्वेदी

राज्यसभा में शुक्रवार को सांसद-अभिनेत्री जया बच्चन और सभापति जगदीप धनखड़ के बीच विवाद के बाद शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है, "जया के पास उप-राष्ट्रपति से काफी ज़्यादा (संसद में होने का) अनुभव है।" उन्होंने कहा, "सभापति किसी सांसद का अपमान नहीं कर सकते।" जया ने कहा था कि सभापति की 'टोन' ठीक नहीं थी।

Load More