जया बच्चन द्वारा 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का मज़ाक उड़ाए जाने पर अक्षय कुमार ने दी प्रतिक्रिया
ऐक्टर अक्षय कुमार ने फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का मज़ाक उड़ाए जाने पर कहा है, "कोई बेवकूफ ही होगा...जो आलोचना करेगा। यह फिल्म बहुत कुछ सिखाती है।" अक्षय से कहा गया कि अभिनेत्री जया बच्चन ने आलोचना की है तो उन्होंने कहा, "अब उन्होंने कहा...तो सही ही कहा होगा। मुझे नहीं लगता कि मैंने फिल्म बनाकर कोई गलती की।"