'जय जय शिव शंकर' गाने में दिखा 106 साल पुराना मंदिर आग में पूरी तरह जला

गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर) में एक पहाड़ी पर स्थित 106 साल पुराना मंदिर बुधवार को आग में पूरी तरह जल गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई लेकिन मंदिर को नहीं बचाया जा सका। यह मंदिर अभिनेता राजेश खन्ना की फिल्म 'आप की कसम' के 'जय जय शिव शंकर' गाने समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में दिखाया जा चुका है।

Load More