जय बजरंगबली, तोड़ दी भ्रष्टाचार की नली!: कर्नाटक में जारी मतगणना के बीच यूथ कांग्रेस
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बीच यूथ कांग्रेस ने ट्वीट किया है, "जय बजरंगबली 🙌तोड़ दी भ्रष्टाचार की नली!" राज्य में कांग्रेस 118 जबकि सत्तारूढ़ बीजेपी 75 सीटों पर आगे चल रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंग दल पर बैन लगाने का वादा किया था।