जय शाह को कश्मीर पर बयान देने वाले अफरीदी के साथ देख भड़की कांग्रेस, कही यह बात
कांग्रेस ने X पर एक वीडियो शेयर कर लिखा है, "'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कायर...कश्मीर में भारत अत्याचार करता है' इस तरह के ज़हरीले बयान देने वाले (पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर) शाहिद अफरीदी के साथ दुबई में मैच का लुत्फ उठाते हुए जय शाह!" कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कमेंट किया, "राष्ट्रवाद की अफीम सिर्फ भक्तों को चखाने के लिए है।"