बीसीसीआई सचिव जय शाह निर्विरोध आईसीसी के चेयरमैन चुने गए हैं। 1 दिसंबर 2024 को 36 साल की उम्र में कार्यभार संभालने के साथ ही वह सबसे कम उम्र के आईसीसी चेयरमैन होंगे। वह ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे जिन्होंने तीसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला किया है। शशांक मनोहर आईसीसी के चेयरमैन बनने वाले आखिरी भारतीय थे।