जय शाह व अनुराग ठाकुर ने अफरीदी संग बैठकर देखा भारत-पाक मैच? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
सोशल मीडिया पर आईसीसी चेयरमैन जय शाह और सांसद अनुराग ठाकुर का शाहिद अफरीदी संग बैठे और मुस्कुराते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह एशिया कप-2025 में खेले गए भारत-पाक मैच का है। हालांकि, यह वीडियो 23 फरवरी को खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के मैच का है।