जय शाह ने मियामी में राहुल द्रविड़ के साथ की 2 घंटे की मीटिंग
एशिया कप-2023 और वनडे विश्व कप-2023 से पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने मियामी (अमेरिका) में भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ 2 घंटे की मीटिंग की है। 'क्रिकबज़' के मुताबिक, शाह जिस होटल में ठहरे थे वहां दोनों की मीटिंग हुई। दरअसल, वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी20I सीरीज़ के आखिरी 2 मैच के लिए भारतीय टीम मियामी गई थी।