'जय श्री राम' की मुहर से 'राम-सीता' की तस्वीर बनाते आर्टिस्ट का वीडियो हुआ वायरल

आर्टिस्ट शिंटू मौर्या ने 'जय श्री राम' की मुहर से अभिनेता अरुण गोविल और अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की तस्वीर बनाई है जिन्होंने 'रामायण' सीरियल में राम और सीता की भूमिका निभाई थी। तस्वीर बनाते मौर्या का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट किया, "15 सेकेंड के वीडियो के लिए 15 घंटे की मेहनत लगती है।"

Load More